Home » तेहरान पर बम बरसा रहा इजरायल, लेबनान में भी हमले तेज
दिल्ली-एनसीआर दुनिया

तेहरान पर बम बरसा रहा इजरायल, लेबनान में भी हमले तेज

नईदिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 25वां दिन है। इजरायल ने लेबनान और फलस्तीन में मिसाइल हमला किया है। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल को चेतावनी दी है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इजरायल को चेतावनी दी है कि अगर लेबनान और गाजा में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया, तो वह इजरायल पर बेरोकटोक हमले करेंगे। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान पर रात भर हवाई हमले किए हैं, जिसमें ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल रखने की जगहों और कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

इजरायली सेना का कहना है कि इन हमलों में तेहरान में आईआरजीसी के दो इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और ईरान के इंटेलिजेंस मंत्रालय की एक इमारत भी शामिल है। ईरान के आरईआरजीसी ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि वह मौजूदा युद्ध जैसे हालात का फायदा उठाकर लेबनान और फलस्तीन में आम नागरिकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले कर रहा है। ईरान की आईआरएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आईआरजीसी ने कहा कि अगर इजरायल के ऐसे हमले जारी रहे, तो वह उत्तरी इजरायल और गाजा के पास के इलाके में मौजूद इजरायली सैनिकों पर बिना किसी रोक-टोक के जोरदार मिसाइल और ड्रोन हमले करेंगे।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एक सीनियर अधिकारी और तेहरान की ताकतवर एक्सपीडिएंसी डिसर्नमेंट काउंसिल के सदस्य मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को भी चेतावनी दी है। मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान अरब की खाड़ी में उसके जहाज़ों को डुबो देगा। सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक रेजाई ने कहा, अमेरिका को बचाने की आखिरी समयसीमा नजदीक आ रही है और अमेरिका के पास इस दलदल से निकालने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

Search

Archives