Home » अक्षय कुमार ने दिया फिटनेस मंत्र, जानें क्या कहा
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने दिया फिटनेस मंत्र, जानें क्या कहा

जब फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फिट सेलिब्रिटी का नाम लेने की बात आती है, तो बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम हमेशा दिमाग में आता है। ऑन और ऑफ स्क्रीन, उनका डेडिकेशन फैंस को हैरान कर देता है।

हाल ही में एक बातचीत में  58 साल के अक्षय कुमार ने अपना फिटनेस मंत्र बताया। अक्षय ने बताया, ‘मैं हमेशा से एक ही बात कहता आया हूं कि शाम का खाना सूरज ढलने से पहले, शाम 6:30 बजे से पहले खा लेना बस और कुछ नहीं। इससे बड़ा मंत्र जिंदगी में कोई नहीं दे सकता। डॉक्टर भी यही कहेगा।’

 इससे पहले अक्षय कुमार ने रेडियो के जरिए लोगों से कहा था ‘डॉक्टर की सलाह पर अपनी लाइफस्टाइल बदलें, किसी फिल्म स्टार की फिजिकल खूबियों को देखकर नहीं। एक्टर अक्सर वैसे नहीं होते जैसे स्क्रीन पर दिखते हैं। कई तरह के फिल्टर और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। उन्हें देखने के बाद, हम अपनी बॉडी बदलने के लिए गलत शॉर्टकट इस्तेमाल करने लगते हैं।’

अभिनेता ने शॉर्टकट से किया मना :  उन्होंने आगे कहा, ‘आजकल बहुत से लोग स्टेरॉयड लेते हैं और सिक्स पैक और एट पैक के लिए जाते हैं। दोस्तों, ऐसे शॉर्टकट से बॉडी बाहर से फूल जाती है लेकिन अंदर से खोखली रहती है। याद रखें, एक शॉर्टकट आपकी जिंदगी छोटी कर सकता है। आपको शॉर्टकट नहीं, बल्कि लंबे समय तक चलने वाली फिटनेस चाहिए।’

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट :  अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट पर की बात करें तो वह जल्द ही ‘भूत बांग्ला’ में नजर आने वाले हैं। इसके निर्देशक प्रियदर्शन हैं। यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय के अलावा इसमें वामिका गब्बी, असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और मिथुन चक्रवर्ती हैं।

Search

Archives