Home » मनोरंजन जगत में विवाद! नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर’ पर बवाल
मनोरंजन

मनोरंजन जगत में विवाद! नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर’ पर बवाल

दिल्ली पुलिस तक पहुंचा मामला, बैन की उठी मांग

अश्लील कंटेंट का आरोप, वायरल गाने पर कानूनी शिकंजा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर, तेरी सरके’ कथित अश्लीलता को लेकर विवादों में घिर गया है। गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर जमकर आलोचना और ट्रोलिंग हो रही है।

दिल्ली पुलिस में शिकायत

गाने को आपत्तिजनक बताते हुए वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल और दृश्य बेहद अश्लील हैं और सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ हैं। साथ ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई है।

मंत्रालय और सीबीएफसी से कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन एंड ब्राडकास्टिंग को भी लिखित शिकायत भेजी है। इसमें गाने पर प्रतिबंध लगाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई है।

क्या कहा शिकायतकर्ता ने?

वकील विनीत जिंदल ने कहा कि गाने के बोल और कंटेंट “बेहद आपत्तिजनक और अश्लील” हैं। उनके अनुसार इस तरह का कंटेंट सामाजिक मानदंडों के खिलाफ है और इसे रोका जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर विरोध

गाना वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे “अभद्र” और “सस्ता कंटेंट” बताते हुए बॉलीवुड में गानों की गिरती गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

हटाया गया हिंदी वर्जन

बढ़ते विवाद के बीच गाने के निर्माताओं ने इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया है। हालांकि, मूल कन्नड़ वर्जन को लेकर भी दर्शकों ने आपत्ति जताई है। फिलहाल मामला शिकायत और जांच के दायरे में है। यदि संबंधित एजेंसियां इस पर संज्ञान लेती हैं, तो गाने पर आगे कार्रवाई संभव है।

Search

Archives