Home » हरियाणा में भूकंप के झटके, हिलने लगे घरों के पंखे, जानिए कहां रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता
देश हरियाणा

हरियाणा में भूकंप के झटके, हिलने लगे घरों के पंखे, जानिए कहां रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता

गुरुग्राम । हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में सुबह-सुबह धरती हिल गई। कई जिलों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल गए।

नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी रहा। भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर था। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम और रेवाड़ी में लोगों ने घरों में पंखे हिलते हुए देखे। सुबह करीब 7 बजे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र रेवाड़ी में ही था और यह जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर आया।

झटके इतने हल्के थे कि किसी तरह की कोई क्षति या नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन रेवाड़ी और आसपास के इलाकों जैसे गुरुग्राम में लोगों ने घरों में पंखे और अन्य सामान हिलते हुए महसूस किया। इससे कुछ देर के लिए घबराहट फैली और लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी हल्के कंपन महसूस हुए।

Search

Archives