गाजियाबाद में तीन बहनों निशिका, प्राची व पाखी की आत्महत्या के मामले में नित नई परतों के खुलने का सिलसिला जारी है। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरियों के पिता चेतन कुमार ने बीते 16 वर्षों में दो नहीं, तीन शादियां की थीं। इनसे जुड़े तीन मैरिज सर्टिफिकेट पुलिस को मिले हैं।
यह भी सामने आया है कि तीसरी पत्नी टीना बच्चों को कोरियन कल्चर की लत से दूर कर दोबारा पढ़ाई की ओर ले जाने का प्रयास कर रही थी। उसी के कहने पर चेतन ने एक माह पहले तीनों बेटियों का ट्यूशन लगवाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन ने अपने बयानों में तीन शादियों की बात छिपाई थी।
अब जांच के दौरान पुलिस को पता चला चला है कि चेतन ने वर्ष 2010 में सुजाता से पहली शादी की थी। इसके बाद वर्ष 2013 में उसकी बहन हिना से विवाह किया। वर्ष 2021 में सीलमपुर निवासी टीना से कोर्ट मैरिज की थी। चेतन का कहना है कि वह अपने चरित्र को लेकर सवालों से बचना चाहता था।
अशिक्षित हैं सुजाता और हिना : टीना को जब बेटियों के कोरियन कल्चर से जुड़ाव की जानकारी हुई तो उसने चेतन से बात की। इसके बाद चेतन ने बेटियों के मोबाइल फोन ले लिए। उनका ट्यूशन लगवाया। ट्यूशन टीचर ने जब शिकायत की कि तीनों बच्चियां वहां भी खुद को कोरियन बताती हैं तो घर में डांट-फटकार का सिलसिला बढ़ गया।
कोरियन ने बेटियों को मार डाला :







