Home » धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नशे में धुत था ड्राइवर
छत्तीसगढ़

धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नशे में धुत था ड्राइवर

खैरागढ़। धनेली वार्ड में पुल से पहले धान से भरा ट्रक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे में धुत था। मदराकुही धान संग्रहण केन्द्र से गिल ट्रान्सपोर्ट की ट्रक क्रमांक सीजी 08 बी 1829 धान भरकर धर्मकांटा तौल कराने खैरागढ़ आ रही थी।

ट्रक में ड्राइवर अकेले था और नशे में धुत होकर गाडी चला रहा था। धनेली वार्डवासियों ने बताया कि ट्रक का ड्राइवर नशे में धुत था और पुल से पहले उसने रोड किनारे रखे गिट्टी के उपर गाडी चढ़ाई और वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

उससे पहले वहां सड़क किनारे ट्रासंफार्मर भी लगा हुआ है, गनिमत ट्रक उससे नहीं टकराई। ट्रक पर ड्राइवर अकेले ही था और घटना के बाद ड्राइवर साइड का कांच फोड़कर बाहर निकला और फरार हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Search

Archives