Home » ट्रेन हादसा : विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी
देश

ट्रेन हादसा : विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी

आंध्र प्रदेश/ नेल्लोर। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में ट्रेन हादसा हुआ है। यहां एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरियों से नीचे उतर गए। इस खबर की जानकारी मिलने के तुरंत बाद रेलवे के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे।  मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से रेलवे ट्रैक डैमेज हो गया है जिसे अब ठीक किया जा रहा है। पटरी के डैमेज होने के कारण उस रूट पर आवाजाही करने वाली कुछ ट्रेनों में रुकावट आने की संभावना जताई जा रही है मगर इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Search