Home » तीन घरों में आग लगने से पांच लोगों की मौत
देश

तीन घरों में आग लगने से पांच लोगों की मौत

सिरमौर। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात 3 बजे आग लगने से तीन घरों के पांच लोगों के जलकर मरने की खबर है। मरने वालों में कविता देवी पत्नी लोकेंद्र सिंह, सारिका 9 साल, कृतिका 3 साल, तृप्ता देवी 44 साल तथा नरेश कुमार शामिल है, जबकि लोकेंद्र घायल हुआ है। आग कैसे लगी, अभी तक जानकारी नहीं मिली है। एसडीएम संगडाह सुनील कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

 

Search