Home » होमवर्क नहीं करने पर बच्चों को बेरहमी से पीटा, शिक्षिका की होगी गिरफ्तारी
कोरबा

होमवर्क नहीं करने पर बच्चों को बेरहमी से पीटा, शिक्षिका की होगी गिरफ्तारी

कोरबा। होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका द्वारा बच्चों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मामला ग्राम गोढ़ी स्थित प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। कक्षा चौथी में अध्यनरत मासूम बच्चियों पर शिक्षिका क्रूरता दिखाई। शिक्षिका के खिलाफ परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र ग्राम गोढ़ी के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका अनुपमा मिंज पर बच्चियों की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कक्षा चौथी में पढ़ने वाली दो बच्चियों की शिक्षिका ने होमवर्क नहीं करने या अन्य किसी बात को लेकर क्लास में बेरहमी से पिटाई कर दी। स्कूल से छूटने के बाद घर जाकर बच्चियों ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने बच्चियों के शरीर में देखा कि मारने के निशान हैं. जिसके बाद दोनों बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत रामपुर थाने में दर्ज कराई। जिस पर रामपुर थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया। डॉक्टरों की रिपोर्ट पर दोनों बच्चों के शरीर पर मारने के निशान की पुष्टि हुई, जिसके बाद शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Search