Home » नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोटा- नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक नाबालिग को अपने घर में छिपाकर रखा था। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक का नाम 20 वर्षीय लोकेश पटेल पिता समझराम पटेल है।
वह ग्राम करैयापारा का निवासी है। 20 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि, नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर टीम बनाकर नाबालिग की खोज में जुट गई। पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करैयापारा के 20 वर्षीय लोकेश पटेल नाम के युवक ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

Search

Archives