Home » दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
छत्तीसगढ़ रायपुर

दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

कवर्धा। नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक व परिचालक की मौत हो गई, वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर पोंड़ी बायपास पर दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गईं। हादसे में एक ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरी ट्रक रायपुर की ओर से आ रही थी। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की ओर पटिया से भरा ट्रक रायपुर आ रहा था।

Search

Archives