Home » तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर मासूम की मौत
छत्तीसगढ़ रायपुर

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर मासूम की मौत

रायपुर । तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर साइकिल सवार मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर में साइकिल सवार ताम्रध्वज साहू अपने 8 वर्षीय पुत्र आदर्श को लेकर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान हाईवा चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ताम्रध्वज साहू घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Search

Archives