Home » शराब के नशे में टीआई हुआ अनबेलेंस: हाॅस्टल में घुसकर आदिवासी युवती से की मारपीट
छत्तीसगढ़ रायपुर

शराब के नशे में टीआई हुआ अनबेलेंस: हाॅस्टल में घुसकर आदिवासी युवती से की मारपीट


रायपुर।
राजधानी रायपुर में एक आदिवासी युवती को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह घिनौना कृत्य किसी ओर ने नहीं बल्कि यहां तैनात एक टीआई ने युवती के साथ किया है। मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि निरीक्षक शराब के नशे में गल्र्स हॉस्टल में जबरदस्ती घुस गया और आदिवासी युवती का बाल पकड़कर घसीटते हुए उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहा है। हास्टल संचालिका ने बताया की निरीक्षक ने मांग रखी थी। मांग पूरी नहीं होने पर ऐसा किया गया है।मामला देवेंद्र नगर क्षेत्र में सामने आया है। ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक राकेश चैबे  शुक्रवार को वर्दी में शराब पीकर जबरदस्ती अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला के घर पहंुचा था। महिला घर में हास्टल संचालित कर रही है। निरीक्षक ने शराब के नशे में युवती से मारपीट व गाली गलौज किया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हास्टल संचालिका ने बताया की निरीक्षक चैबे ने हास्टल में तोड़फोड़ भी किया। इसके बाद युवती को जातिसूचक गाली देने के साथ मारपीट की।

Search

Archives