Home » अनियंत्रित होकर नहर में पलटा ट्रैक्टर, चालक की हालत गंभीर
रायपुर

अनियंत्रित होकर नहर में पलटा ट्रैक्टर, चालक की हालत गंभीर

बालोद । जिले के ग्राम पेंड्री से चारभांठा मार्ग पर डामरीकरण का कार्य चल रहा  है। कार्य में ट्रैक्टर को लगाया गया है। समीप ही नहर में ट्रैक्टर का इंजन अचानक अनियंत्रित हो गया और नहर में पलट गया। घटना में चालक को गंभीर चोटें आई है। चालक को 108 से गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेंड्री से चारभांठा मार्ग पर डामरीकरण में लगे ट्रैक्टर को चालक नहर के समीप ही रिवर्स ले रहा था। इसी दौरान अचानक इंजन अनियंत्रित होकर नहर के अंदर जा घुसा। घटना से चालक को गंभीर चोटें आई है। नहर के पानी में आसपास के लोगों ने बाहर निकला।

Search