यदि आप भी अपने बालों को समय से पहले झड़ने व सफेद होने से बचाना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खे बहुत कारगार साबित हो सकते हैं। कई घरेलू उपाय आपके बालों को ना सिर्फ झड़ने से रोकने में मदद करते हैं बल्कि नए बालों को उगाने में भी मदद कर सकते हैं, इतना ही नहीं ये नुस्खे बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकते हैं। पहले के समय में लोगों की उम्र का पता उनके सफेद बाल और कम बालों को देखकर लगाया जाता था, उम्र बढ़ने के साथ ही बाल ज्यादा गिरते थे जिससे लोग गंजे होते थे, लेकिन वर्तमान समय में ऐसा नहीं है। आज के समय में सफेद बालों और कम बालों को देखकर किसी की उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है। आज के समय का खानपान और लाइफस्टाइल के चलते लोगों के बाल ना सिर्फ समय से पहले सफेद हो रहे हैं बल्कि समय से पहले ही लोग गंजेपन का शिकार भी हो रहे हैं। बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें तनाव, हार्मोनल डिसबैलेंस, खराब खानपान, ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल आदि। हालांकि ऐसे कई उपाय हैं जिनका उपयोग कर आपको इस समस्या से कुछ हद तक राहत दिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे…
नारियल का तेल : नारियल तेल को हल्का सा गर्म कर लें और फिर इससे अपने स्कैल्प और बालो में अच्छे से मसाज करें, बालों में तेल लगाकर लगभग एक-डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों को शैंपू कर लें। हफ्ते में ऐसा 2 बार करें। तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जड़ों को पोषक तत्व मिलता है।
एलोवेरा : एलोवेरा आपके बालों और स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बालों पर इसके इस्तेमाल के लिए एलोवेरा की पत्ती लें और फिर उससे गूदे को निकाल लें और इससे अपने स्कैल्प पर मसाज करें और बालों में अच्छे से लगाएंए तकरीबन आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें । यह बालों को सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है।
डाइट और एक्सरसाइज : अपने बालों को सही देखरेख के लिए पोषक तत्वों की भी जरूरत है अपने खान-पान में प्रोटीन और आयरन प्रदान करने वाली भोज्य पदार्थ का समावेश भी जरूरी है। हालांकि संतुलित आहार खाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चत करें कि आप डेली व्यायामक कर रहे हैं। बालों का झड़ना कम करने में योग और मेडिटेशन कारगर है।
नोट : सलाह सहित यह सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। टूडे स्टुडियो इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।







