Home » कोरबा से बुरा अनुभव लेकर जा रही… अब कभी नहीं आऊंगी – सपना चौधरी
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा से बुरा अनुभव लेकर जा रही… अब कभी नहीं आऊंगी – सपना चौधरी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्री रोड के जश्न रिसॉर्ट में रविवार रात (12-13 अक्टूबर) प्रसिद्ध डॉसर सपना चौधरी के शो के बाद हंगामा मच गया। शो में देरी और अव्यवस्था के बाद रिसॉर्ट में लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई, जिसमें 7 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया है।

रिसॉर्ट मालिक करणदीप सिंह ने चार लोगों पर मारपीट, लैपटॉप, डीवीआर और 10,000 रुपये नकद लूटने का आरोप लगाया। सपना चौधरी ने एसपी को भी शिकायत दी, जिसमें आरोपियों पर उनके कमरे का दरवाजा पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 392, 342, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी है। हंगामे के बाद सपना चौधरी सोमवार सुबह रायपुर होते हुए दिल्ली रवाना हो गईं। जानकारी लगी है कि सपना चौधरी ने अपने लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि अब कभी कोरबा नहीं आऊंगी, यहां से बुरा अनुभव लेकर जा रही हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की लोककला और संस्कृति का अपमान हुआ है।

Search

Archives