Home » केंद्र सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ाया, जानें कब तक संभालेंगे पद
दिल्ली-एनसीआर

केंद्र सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ाया, जानें कब तक संभालेंगे पद

नई दिल्ली । केंद्र सरकार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को सीडीएस जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब वे 30 मई 2026 तक या अगले किसी भी आदेश तक सीडीएस और सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के सचिव के पद पर बने रहेंगे। जनरल अनिल चौहान को सितंबर 2022 में देश का दूसरा सीडीएस नियुक्त किया गया था।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत जनरल अनिल चौहान के सेवा विस्तार को 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक के लिए मंजूरी दे दी है।
कौन हैं अनिल चौहान?- सीडीएस जनरल अनिल चौहान जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) के बाद अक्तूबर 2022 में देश के दूसरे सीडीएस नियुक्त हुए थे। उत्तराखंड के पौढ़ी के रहने वाले अनिल चौहान रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव भी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान मई 2021 में पूर्वी कमान के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने थल सेना की कई कमान संभाली है, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां की थीं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन का व्यापक अनुभव है। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुके हैं।

Search

Archives