कोरबा। जिला जेल से फरार चौथे आरोपी को कोरबा पुलिस ने हाटी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले फरार चार में से तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। चौथे आरोपी चंद्रशेखर राठिया की गिरफ्तारी के साथ ही सभी फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, एएसआई अजय सिंह, आरक्षक सुजीत कुरी, अनिल साहू और हरीश मरावी की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।







