Home » सलमान की जगह इस बार ये बॉलीवुड स्टार संभालेंगे बिग बॉस का घर
मनोरंजन

सलमान की जगह इस बार ये बॉलीवुड स्टार संभालेंगे बिग बॉस का घर

इस बार ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह नजर आएगी ‘जॉली एलएलबी 3’ की टीम। सलमान की जगह इस बार बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी बिग बॉस के घर को संभालेंगे। चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की है।

बिग बॉस में पहले भी दिख चुके हैं अक्षय और अरशद- यह पहली बार नहीं है जब अक्षय या अरशद बिग बॉस से जुड़े हैं। अक्षय पहले सीजन 11 के ग्रैंड फिनाले में दिख चुके हैं। वहीं, अरशद वारसी ने 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन को सोनी टीवी पर होस्ट किया था। उस सीजन में राखी सावंत, कश्मीरा शाह, संभावना सेठ और रूपाली गांगुली जैसे प्रतियोगी थे और विजेता थे राहुल रॉय।

बिग बॉस के बारे में- अरशद 18 साल बाद बिग बॉस के मंच पर वापसी करेंगे, जो फैंस के लिए पुरानी यादें ताजा करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान 13-14 सितंबर को अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के लिए लद्दाख में व्यस्त होंगे, इसलिए वह इस बार नहीं होंगे। बिग बॉस को पहले अेरशद वारसी, फिर अमिताभ बच्चन और शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया, लेकिन पिछले 16 साल से सलमान खान इसकी मेजबानी कर रहे हैं।

जॉली एलएलबी 3- ‘जॉली एलएलबी 3’ को सुभाष कपूर ने निर्देशित किया है। यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। यह इस फिल्म का तीसरा भाग है। इसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार अपनी पहली दो फिल्मों की भूमिकाओं को दोहराते हुए देखेंगे।

Search

Archives