Home » सांवलियाजी से लौटते समय दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत
राजस्थान

सांवलियाजी से लौटते समय दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत

नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर-कोटा फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीनों एग्जाम में पास होने की मन्नत पूरी होने पर सांवलियाजी से दर्शन कर लौट रहे 3 युवकों में से 2 दोस्तों की ट्रेलर की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में रामकिशन और अर्जुन नामक युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 9.45 बजे उदयपुर-कोटा फोरलेन (एनएच-27) पर सदर थाना क्षेत्र में ओछडी टोल के पास हुआ।

बाइक पर सवार थे तीनों युवक

पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए युवकों की पहचान रामकिशन (19) पुत्र दुर्गा लाल भील और अर्जुन (20) पुत्र मुकेश भील, निवासी आतरवाड़ी, झालावाड़ के रूप में हुई। दोनों 12वीं के छात्र थे और आपस में घनिष्ठ दोस्त थे। हादसे में घायल नरेंद्र (19) पुत्र जोध राज भील, निवासी धनोदा कला, झालावाड़ है, जो बीए प्रथम वर्ष का छात्र और किशन का जीजा है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। मृतकों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में किया जाएगा।

Search

Archives