Home » डिज्नीलैंड में 30 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, 7 बच्चों सहित 15 घायल, झूला संचालक के साथ सभी फरार, पुलिस जांच में जुटी
जयपुर

डिज्नीलैंड में 30 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, 7 बच्चों सहित 15 घायल, झूला संचालक के साथ सभी फरार, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर। अजमेर के कुंदन नगर में बड़ा हादसा हो गया। डिज्नीलैंड में मंगलवार को केबल टूटने से झूला अचानक 30 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा। हादसे में 7 बच्चों समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झूले में कुल 25 लोग बैठे हुए थे। घटना के बाद झूला संचालक के साथ सभी दुकानदार फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।कुंदन नगर इलाके में फुस की कोठी के नजदीक 27 फरवरी को दरबार डिज्नीलैंड की शुरुआत हुई थी। इसका समापन 28 मार्च को होना था। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे टावर झूले में 25 लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान झूले का केबल अचानक टूट गया और झूला ऊंचाई से नीचे आ गिरा। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि झूला केबल के सहारे ऊपर चढ़ता है। उसी के सहारे नीचे उतरता है। ऐसी स्थिति में केबल के खुलने या टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। हादसे में वैशाली नगर निवासी कोमल (33), पहाड़गंज निवासी वंशिका (13), सिविल लाइन निवासी भावेश (14), शीशा खान निवासी अर्शिन (12), गयासुद्दीन (35), शास्त्री नगर निवासी हर्षा (18), पुलिस लाइन निवासी सोनल अग्रवाल (20), डिग्गी बाजार निवासी आफरीन (7), किशनगढ़ निवासी नीतू (25), धोलाभाटा निवासी गीतांजलि (24), मलुसर रोड निवासी अंशु (37), वैशाली नगर निवासी लक्ष्य (9), कशिश (7), शीशाखान निवासी अम्मान (12) सहित कई लोग घायल हुए हैं।

Search

Archives