Home » पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार ने भेजे 52 ट्रक राहत सामग्री, इतने करोड़ रूपए की सहयोग राशि देने का लिया निर्णय
दिल्ली-एनसीआर

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल्ली सरकार ने भेजे 52 ट्रक राहत सामग्री, इतने करोड़ रूपए की सहयोग राशि देने का लिया निर्णय

नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी राहत का कार्य किया है। बाढ़ दिल्ली-एनसीआर में भी जगह-जगह दिक्कतों का अंबार लगा हुआ है। वहीं, पंजाब राज्य में बाढ़ ने आपदा का रूप अख्तियार कर लिया है। देशभर से लोग पंजाब में मदद मुहैया कराने का अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली की भाजपा सरकार ने रविवार को पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के 52 ट्रकों को रवाना किया।

इस अवसर पर पूरे मंत्रीमंडल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झंडी दिखाकर राहत सामग्री भेजने के साथ ही जल्द से जल्द सब सामान्य हो जाने की कामना की। इससे पूर्व भीषण बाढ़ की चपेट से जूझ रहे पंजाब के लिए दिल्ली सरकार ने एक और बड़ी घोषणा की है। इस आपदा के समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्य के लिए बड़ी घोषणा करते हुए शनिवार को कहा था कि दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है। यह राहम सामग्री इसी राहत कोष से जारी किया गया है।

मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी- भारी बारिश और बाढ़ ने पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक त्राहि-त्राहि मचा रखी है। मौसम विभाग का हर अलर्ट सही साबित हो रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार जैसे राज्य इन दिनों इंद्र देव के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली और यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसमें से पंजाब की हालत बहुत खराब है। कमोबेश हर शहर पानी में डूब चुका है।

पीएम मोदी करेंगे पंजाब का दौरा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के सबसे पहले गुरदासपुर आने की संभावना है जहां रावी नदी से छोड़े गए पानी ने कहर बरपाया हुआ है। वह अमृतसर और तरनतारन जिलों के इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नौ सितंबर को दोपहर बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राज्य के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Search

Archives