Home » सट्टा बुकी अनिल जयसिंघानी गिरफ्तार, अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने का आरोप
देश

सट्टा बुकी अनिल जयसिंघानी गिरफ्तार, अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने का आरोप

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अनिल जयसिंघानी की बेटी अनिक्षा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद सोमवार को गुजरात से संदिग्ध सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को भी गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने पीटीआई से पुष्टि करते हुए अनिल जयसिंघानी, जिनके खिलाफ 14 से 15 मामले लंबित हैं, को गुजरात से पकड़ा था, लेकिन विवरण देने से इंकार कर दिया।महाराष्ट्र पुलिस ने बुकी अनिल जयसिंघानी को गुजरात के गोधरा बॉर्डर से अरेस्ट किया है। वो देश का टॉप बुकी है और वह लंबे समय से फरार था। कहा जाता है कि उसके अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन भी हैं। उसके खिलाफ 17 केस दर्ज हैं। इसके साथ ही अनिल के एक ड्राइवर और एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि ये दोनों उसकी मदद कर रहे थे। आरोप है कि अनिल को इन मामलों में छुड़ाने के लिए साजिश के तहत उसकी बेटी अनिक्षा ने डिजॉयनर बनकर अमृता फडणवीस से दोस्ती की थी। फिर धमकी और ब्लैकमेल किया। अनिल की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन एजे लॉन्च किया गया था. इसमें 5 टीमें बनाई गई थीं। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इसी दौरान पता चला कि वो गुजरात के बारबोली गांव में है। इस पर तीन टीमें गुजरात पहुंचीं।  मगर, आरोपी वहां से भागकर सूरत चला गया। इसी तरह वह लुकाछिपी का खेल खेलते हुए भरूच, वडोदरा के बाद गोधरा पहुंचा, यहां पुलिस ने उसे धर दबोचा।  डीसीपी साइबर सेल के मुताबिक, आरोपी अनिल जयसिंघानी को अरेस्ट कर लिया गया है। अमृता फडणवीस के मामले में मालाबार हिल पुलिस जांच करेगी। बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बीते दिनों एक डिजाइनर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था। अमृता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। अमृता ने आरोप कि अनिक्षा नाम की एक महिला डिजाइनर ने उन्हें धमकी दी, साजिश रची और 1 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की। अनिक्षा करीब 16 महीने से अमृता के संपर्क में थी।

Search