Home » CM रेखा गुप्ता अब दिल्ली की हर विधानसभा में करेंगी जनसुनवाई, हमले के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली-एनसीआर

CM रेखा गुप्ता अब दिल्ली की हर विधानसभा में करेंगी जनसुनवाई, हमले के बाद किया भावुक पोस्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान उनके साथ हुई हिंसा से वे डरी नहीं हैं। अपने पिता की सिखाई सीख को याद करते हुए उन्होंने कहा, “पिताजी कहते थे कि दुर्घटनाओं से डरना नहीं चाहिए। दुर्घटना के डर से सड़क पर चलना नहीं छोड़ सकते।”

उन्होंने ऐलान किया कि अब दिल्ली की हर विधानसभा में जनसुनवाई होगी और वे लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हर क्षेत्र में पहुंचेंगी। यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया, एक दिन बाद जब जनसुनवाई के दौरान उन पर हमला हुआ था। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का हवाला देते हुए कहा, “महिलाओं में लड़ने की ताकत दोगुनी होती है।” उन्होंने जोड़ा कि उनकी जिंदगी का हर पल दिल्ली की जनता के लिए समर्पित है और वे इसके लिए जीने और लड़ने से पीछे नहीं हटेंगी।  रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अब जनसुनवाई सिर्फ उनके घर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे हर विधानसभा में जाकर लोगों से सीधे जुड़ेंगी।

Search

Archives