आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे के लेन-देन का आरोप
गरियाबंद। जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल राखेचा ने पाण्डुका थाना प्रभारी जय प्रकाष नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
क्या है मामला?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी जय प्रकाष नेताम के खिलाफ आम नागरिकों से अवैध रूप से पैसे के लेन-देन और अपने पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने की गंभीर षिकायतें मिली थीं। जांच के बाद आरोपों को प्रथम दृश्टया सही पाए जाने पर एसपी निखिल राखेचा ने यह कठोर निर्णय लिया।
कहां किया गया अटैच?
निलंबन के बाद जय प्रकाष नेताम को रक्षित केंद्र, गरियाबंद में अटैच कर दिया गया है। आगे की विभागीय जांच भी जारी है। इस कार्रवाई को जिले में पुलिस प्रषासन की जवाबदेही और अनुषासन को सुनिष्चित करने की दिषा में एक सख्त संदेष के रूप् में देखा जा रहा है। एसपी निखिल राखेचा ने स्पश्ट किया है कि जनता के साथ विश्वासघात करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्षा नहीं जाएगा।







