Home » अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत …, मेन रोड में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत …, मेन रोड में हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

मस्तूरी। थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहरौदा मेन रोड कोटवार मनमोहन दास के घर के सामने रविवार शाम 7 बजे के आसपास बाइक सीजी 11 एआर 5529 पर सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ठोकर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान जांजगीर चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र केसला निवासी मानवेंद्र साहू पिता शिवकुमार साहू 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे मृतक के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मस्तूरी स्थित मरच्युरी भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

Search

Archives