Home » अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी देकर लौट रहे दो सब इंस्पेक्टर की मौत, एक की हालत गंभीर
देश

अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी देकर लौट रहे दो सब इंस्पेक्टर की मौत, एक की हालत गंभीर

श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहे तीन सब-इंस्पेक्टर शहर के लासजान इलाके के टेंगन में दुर्घटना का शिकार हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन वर्मा और शुभम के रूप में हुई है, जबकि घायल अधिकारी की पहचान मस्तान सिंह के रूप में हुई है।

Search