कोरबा। जिला जेल से फरार हुए चार बंदियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरारी के तीन दिन बाद पुलिस ने चार में से दो बंदियों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है, जबकि दो अन्य अब भी फरार हैं।
जेल से हुई इस बड़ी चूक के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जेलर और चार जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक सामने आने के बाद लगातार आलोचना झेल रहे जेल प्रशासन पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चार विचाराधीन बंदी कोरबा जिला जेल से फरार हो गए थे। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे जिले में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद दो बंदियों को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। फरार दो अन्य बंदियों की तलाश जारी है ।







