Home » मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मानवीय पहल, दुर्घटना में घायल को काफिला रोक पहुचाया अस्पताल
कोरबा

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मानवीय पहल, दुर्घटना में घायल को काफिला रोक पहुचाया अस्पताल

कोरबा। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया। रायपुर से अपने निज निवास वीरपुर जाते समय मंत्री राजवाड़े का काफिला जैसे ही सुतरा मोड़ कटघोरा पहुंचा, उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त एक दोपहिया वाहन व घायल को देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मंत्री राजवाड़े ने तत्काल अपने काफिले को रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बिना समय गंवाए घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा भिजवाने की व्यवस्था की। श्रीमती राजवाड़े ने कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर घायल को त्वरित और समुचित उपचार देने के निर्देश भी दिए। बताया जा रहा है कि मंत्री जी की गाड़ी जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा,  इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया । मंत्री जी खुद मौके पर मौजूद रहते हुए उन्होंने घायल को भर्ती कराया और इलाज शुरू हुआ।

वही मंत्री के काफिले को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद वह घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। मंत्री जी काफिले के साथ रास्ते से गुजर रहे थे, इस दौरान उनकी नजर उस पर पड़ी और तत्काल काफिले को रोक उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दो युवक को चोंट आई है जिसमें से एक युवक का पैर फैक्चर हो गया है।

Search

Archives