Home » पुलिस वैन में हथकड़ी पहने अपराधियों ने बनाई रील, वाडियो वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश
मध्यप्रदेश

पुलिस वैन में हथकड़ी पहने अपराधियों ने बनाई रील, वाडियो वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस वैन में हथकड़ी लगे दो अपराधियों ने गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, इससे न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं, बल्कि आमजन में सुरक्षा को लेकर चिंता भी गहराने लगी है।

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों आरोपियों के हाथ में हथकड़ी है। आगे रीवा पुलिस के जवान हैं। इस दौरान आरोपियों ने मस्ती में रील बनाई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। आला अधिकारियों ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

चोरहटा थाना क्षेत्र की है घटना- यह घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र की है। पुलिस दो स्थाई वारंटियों को वैन में लेकर जा रही थी। तभी एक युवक ने पुलिस की मौजूदगी में गाने पर रील बनाई। वीडियो में दिख रहा है कि उसके साथ एक और वारंटी और कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। वे आराम से बैठे हुए हैं और किसी ने भी उसे रील बनाने से नहीं रोका।

नियमों की खुलेआम उड़ाई गई धज्जियां- वीडियो के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आरोपी न केवल हिरासत में मोबाइल फोन रखने में सफल रहे, बल्कि उन्होंने पुलिस की आंखों के सामने सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो भी शूट कर लिया। पुलिस हिरासत में मोबाइल का होना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर सेंध का संकेत है, जिससे स्पष्ट होता है कि नियमों की अनदेखी अब एक आम चलन बनती जा रही है।

एसपी ने लिया मामले का संज्ञानजांच के आदेश- घटना का वीडियो सामने आते ही रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने मीडिया को दिए अपने बयान में स्पष्ट किया कि दोषी पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives