Home » एयर इंडिया का एक वरिष्ठ पायलट ठगी का शिकार : 3.16 करोड़ से अधिक का चुना लगा
देश

एयर इंडिया का एक वरिष्ठ पायलट ठगी का शिकार : 3.16 करोड़ से अधिक का चुना लगा

नेशनल न्यूजः एयर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट फ्रेडी फिरोज दारूवाला साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्हें शेयर बाजार में निवेश के जरिए ज्यादा रिटर्न कमाने के बहाने 3.16 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगा है।

ठगी की वारदात

दारूवाला को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां उन्हें नियमित रूप से निवेश के सुझाव भेजे जाते थे। बाद में उन्हें ‘एसएमसी’ नाम का एक फर्जी ऐप डाउनलोड करने को कहा गया, जिसके जरिए उन्हें आईपीओ और शेयरों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दारूवाला ने ऐप को असली मानकर विभिन्न बैंक खातों में कुल 3.16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी।

पुलिस की जांच

मुंबई (अंधेरी )निवासी दारूवाला ने पश्चिम साइबर क्षेत्र पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऑनलाइन निवेश घोटालों के बढ़ते खतरे को उजागर करती है, जिसमें लोगों को फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए ठगा जा रहा है।

Search