Home » कुदमुरा-कोरबा रेंज में 42 हाथियों का झुंड कर रहा विचरण, दहशत में ग्रामीण
कोरबा

कुदमुरा-कोरबा रेंज में 42 हाथियों का झुंड कर रहा विचरण, दहशत में ग्रामीण

कोरबा। वनमंडल कोरबा के कुदमुरा एवं कोरबा रेंज में 42 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इनमें से 15 हाथी कुदमुरा सर्किल तथा 5 हाथी जिल्गा परिसर में सक्रिय हैं, जबकि एक लोनर हाथी कोरबा वन परिक्षेत्र के गेराव जंगल में पहुंच गया है। वहीं 21 हाथी परिक्षेत्र के ही दरगा क्षेत्र में सक्रिय है।

हालांकि हाथियों ने क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन अमला सतर्क है। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र में हाथियों के मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Search

Archives