Home » छत से गिरकर घायल हुआ युवक, इलाज के दौरान मौत
उत्तर प्रदेश

छत से गिरकर घायल हुआ युवक, इलाज के दौरान मौत

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा में 22 दिन पहले छत से गिरकर घायल हुए युवक की बुधवार की रात इलाज के दौरान मेडिकल कालेज सैफई में मृत्यु हो गई। गांव नवादा निवासी 30 वर्षीय नीतू राजपूत 27 जून को अपनी छत से गिर कर घायल हो गया था। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चले इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मृत्यु हो गई। वहीं स्वजन के अनुसार मृतक की पत्नी ने 15 दिन पहले पुत्र को भी जन्म दिया है। गुरुवार को सैफई में पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Search

Archives