Home » पत्नी को ससुराल से लेकर आ रहा था पति, रास्ते में मिल गया पत्नी का लवर, फिर …
उत्तर प्रदेश

पत्नी को ससुराल से लेकर आ रहा था पति, रास्ते में मिल गया पत्नी का लवर, फिर …

मैनपुरी। मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में पत्नी को ससुराल से ला रहे पति को उसके प्रेमी और दोस्तों ने पीटा और पत्नी को साथ ले गए। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुर निवासी विकास कुमार ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसकी ससुराल करहल क्षेत्र में है। 13 जुलाई को वह ससुराल से पत्नी को लेकर बाइक द्वारा घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पत्नी ने चुपके से अपने प्रेमी कुलदीप निवासी जौराई कुर्रा और उसके साथी शीलू व प्रहलाद को फोन करके बुला लिया। वहां आए उक्त पत्नी के प्रेमी और उसके साथियों ने विकास की मारपीट शुरू कर दी। जब मैंने विरोध किया तो उक्त जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को साथ लेकर चले गए।

विकास ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी उक्त युवकों के साथ जा चुकी है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कुर्रा इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives