Home » कोटपा एक्ट के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी : मिलन मार्केट को प्रशासन ने किया सील
छत्तीसगढ़

कोटपा एक्ट के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी : मिलन मार्केट को प्रशासन ने किया सील

कांकेर।  नगर में आज पान ठेलों औऱ गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में खाद्य औषधि एवं राजस्व टीम के द्वारा कोटपा एक्ट के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। प्रतिबंधित गुटखा को बेचने वाले नगर के बड़े व्यापारियों को जैसे ही इसकी भनक लगी, दुकान का शटर गिराकर भाग गए।  इस दौरान नगर के सेन चौक में प्रतिबंधित गुटखा बेचने वाले दुकान मिलन मार्केट को प्रशासन ने सील कर दिया।  बताया जा रहा है कि शहर और आस-पास के क्षेत्र में इसी दुकान से गुटखा  सप्लाई की लंबे समय से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी। वहीं मिलन मार्केट के सरंगपाल स्थित गुटखा गोदाम में प्रशासन ने अब तक छापामार कार्यवाही नही किया है।

कांकेर एसडीएम अरुण वर्मा ने बताया कि कांकेर शहर में नरहरदेव स्कूल के पास स्थित पान ठेला और दुकानों में  COTPA act के अंतर्गत चलानी कार्यवाही की गई और 2700 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है। दुकानदारों को समझाईश भी दिया गया कि किसी प्रकार का गुटखा -तंबाकू या कोई मादक पदार्थ का विक्रय नहीं करें। आने वाले समय में अन्य स्कूलों के आसपास गुटखा या नशीला पदार्थ विक्रय करने वाले लोगों पर कार्यवाही किया जाएगा।

Search

Archives