कांकेर। नगर में लगातार नशेड़ी, गंजेड़ियों, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत नगर के युवाओं को मुनक्का नामक एक नशीली सामान बेचने वाले आरोपी राकेश साहू को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया गया है। जिसके कब्जे से 37 पैकेट मुनक्का बरामद किया गया है।
कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि आरोपी राकेश साहू अवैध रूप से मुनक्का बेचता था। मौके पर तलाशी लिया गया जिसके कब्जे से 37 पैकेट मुनक्का मिलने पर मुनक्का के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया। आरोपी राकेश साहू द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 37 पैकेट मुनक्का जिसका वजन 7.400 किलोग्राम को धारा-106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही गवाहों के समक्ष किया गया है।







