Home » चिंगराजपारा में युवक से चाकू की नोंक पर मारपीट और लूट की कोशिश, मांग रहे थे पैसे
छत्तीसगढ़

चिंगराजपारा में युवक से चाकू की नोंक पर मारपीट और लूट की कोशिश, मांग रहे थे पैसे

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में गुरूवार रात एक युवक के साथ तीन अज्ञात युवकों ने लूट की नीयत से मारपीट की। घटना रात्रि लगभग 10.45 बजे की है। जब प्रार्थी कन्हैया चंद्राकर अपने घर के पास गली में खड़ा था। तभी तीन युवक बाइक में सवार होकर पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। प्रार्थी ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने गालियां दी और चाकू दिखाकर धमकाया। इस दौरान ईट पत्थर से मारपीट की। हमले में प्रार्थी को सिर और बाएं हाथ मेंचोट आई है। घटना के बाद वह किसी तरह जान बचाकर भागा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 115 (2), 119 (1), 296, 3(5), 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Search

Archives