कोरबा। गुरूद्वारा से लैपटॉप व मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी गए सामान को जप्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जसबीर सिंह पिता स्व. मिल्खा सिंह 40 साल निवासी टीपी नगर कोरबा के द्वारा रविवार को चौकी CSEB में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 जुलाई को सुबह करीब 5 बजे टीपी नगर स्थित गुरूद्वारा से 01 नग लैपटॉप डेल कंपनी का तथा 01 नग वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन कीमती करीब 7000 रूपये कुल जुमला कीमती करीब 17000 रूपये को स्टाफ रूम से कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 403/2025 धारा 305 (क) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
चोरी के मामले को गंभीरता से लेते वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव द्वारा अपने मातहत स्टाफ के सहयोग से घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से चोरी गई मसरूका एक डेल कंपनी का लैपटॉप तथा एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल फोन को जप्त किया गया है। आरोपी माही डहरिया उर्फ राहुल पिता किशन डहरिया 18 साल निवासी 15 ब्लॉक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।







