Home » लीलागर नदी पुल को पार करते समय बाल-बाल बचा युवक, बह गई बाइक
छत्तीसगढ़

लीलागर नदी पुल को पार करते समय बाल-बाल बचा युवक, बह गई बाइक

कोरबा। हरदी बाजार के समीप से बहने वाली लीलागर नदी पर बने वर्षों पुराने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण पुल पर लगभग 3 फीट पानी उपर बह रहा था, इसके बावजूद आवागमन के लिए सिर्फ इसी पुल के ऊपर आश्रित ग्रामीण आने जाने के लिए विवस हैं। इसी विवशता के कारण एक ग्रामीण अपनी मोटरसाइकिल से हाथ धो बैठा। तमाम प्रयास के बाद भी उसकी मोटरसाइकिल बहने से नहीं बचाई जा सकी।

हरदी बाजार से नेवसा उतरदा बिलासपुर मुख्य मार्ग से होकर बहने वाली लीलागर नदी भी दो दिन की मूसलाधार बरसात से बौरा गई। तेज पानी का भाव होने के बावजूद इसी पुल से लोग आना-जाना कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब रविवार को पुल के ऊपर लगभग 3 फीट पानी बह रहा था, तब भी लोग पुल से होकर गुजर रहे थे। ग्राम चौराहा के आश्रित गांव बेलवाडोंगरी निवासी 20 वर्षीय शंकर सिंह गोंड बाइक से वापस गांव लौट रहा था। वह पानी की तेज धार में फस गया और बहने लगा, किसी तरह उसने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन उसकी बाइक पानी में बह गई।

पीडब्लूडी करोड़ों की लागत से लीलाधर नदी पर नए पुल का निर्माण करवा रहा है। 3 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। यही कारण है कि लोगों को मजबूरी में पुराने पुल से होकर गुजरना पड़ रहा।

Search

Archives