Home » तेज बारिश के बीच पुल पार कर रहा ट्रक नदी में पलटा, बाल-बाल बचे सभी लोग
छत्तीसगढ़

तेज बारिश के बीच पुल पार कर रहा ट्रक नदी में पलटा, बाल-बाल बचे सभी लोग

बलरामपुर। प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। नदियों का जल उफान पर है। इसी तरह बलरामपुर में भी गागर नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। नदी में तेज बहाव के बीच पुल से सटकर पानी बह रहा है।  तेज बहाव के दौरान आयशर ट्रक पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया।  ट्रक में चालक, परिचालक सहित कुल तीन लोग सवार थे।  सुखद पहलू यह रहा कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है।

Search