Home » 75 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशियां, जीआरपी ने लौटाए उनके खोए हुए हैंडसेट
रायपुर

75 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशियां, जीआरपी ने लौटाए उनके खोए हुए हैंडसेट

रायपुर। ट्रेन व प्लेटफार्म में मोबाइल चोरी होने के बाद शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी कि उनका मोबाइल उन्हें वापस मिले पाएगा। आज ऐसे ही 7 लोगों  के चेहरे पर खुशियां लौटी जिन्होंने अपना मोबाइल ट्रेन या प्लेटफार्म में खो दिया था या फिर चोरी का शिकार हो गए थे।

जीआरपी एसपी कार्यालय में जीआरपी ने ऐसे ही 75 लोगों को उनके मोबाइल लौंटाएं है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में चोरी या गुमे मोबाइल जीआरपी ने लौंटाएं हो। जिन यात्रियों को उनके मोबाइल मिले उनका कहना था कि उन्होंने तो ये उम्मीद खो ही दी थी कि उनका मोबाइल कभी मिलेगा, लेकिन अपना मोबाइल मिलने के बाद वे काफी खुश दिखे।

Search