Home » माइग्रेन के दर्द से फटा जा रहा है सिर तो इन बातों का रखें ध्यान
स्वास्थ्य

माइग्रेन के दर्द से फटा जा रहा है सिर तो इन बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी माइग्रेन (Migraine) के दर्द से परेशान हो गए हैं? अगर आपका जवाब हां में है तोआपको इस समस्या के समाधान के लिए कुछ बातों को जान लेना चाहिए। बता दें माइग्रेन एक भयंकर सिरदर्द से कहीं ज़्यादा है। यह दुर्बल करने वाला, धड़कने वाला, एकतरफ़ा सिर दर्द पैदा कर सकता है जो आपको कई दिनों तक बिस्तर पर रहने पर मजबूर कर सकता है। हरकत, रोशनी, आवाज़ और अन्य ट्रिगर थकान, मतली, दृष्टि में बदलाव, चिड़चिड़ापन और अन्य जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपकी किन गलतियों की वजह से माइग्रेन (Migraine) की समस्या ट्रिगर हो सकती है। अगर आपने अपनी कुछ आदतों को सुधार लिया, तो आपको माइग्रेन के दर्द से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

जरूरत से ज्यादा तनाव-  जो लोग जरूरत से ज्यादा तनाव लेते हैं, उन्हें अक्सर माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ता है। आपको तनाव को मैनेज करना सीखना होगा। इसके लिए आप हर रोज मेडिटेट कर सकते हैं। बता दें हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेडिटेशन की मदद से माइग्रेन की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

नींद की कमी- क्या आप भी रोज-रोज 6 से 7 घंटे की नींद नहीं ले पाते हैं? अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है, तो इस वजह से भी माइग्रेन की समस्या ट्रिगर हो सकती है। इसके अलावा लाउड म्यूजिक माइग्रेन की समस्या का कारण बन सकता है। अगर आप माइग्रेन के दर्द से बचना चाहते हैं, तो आपको साउंड स्लीप लेनी चाहिए और लाउड म्यूजिक नहीं सुनना चाहिए।

ज्यादा कैफीन के सेवन से बचें- ज्यादा कैफीन का सेवन करने की वजह से भी माइग्रेन (Migraine) की समस्या ट्रिगर हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चॉकलेट, चाय और कॉफी में कैफीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। माइग्रेन के दर्द से बचने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही इन चीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि कैफीन की ज्यादा मात्रा आपकी सेहत पर हावी हो सकती है। कैफीन की ज्यादा मात्रा आपकी ओवरऑल हेल्थ पर नेगेटिव असर डाल सकती है।

 

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। Today Studio लेख की पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Search

Archives