पटना। बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर शनिवार को अलग नजारा देखने को मिला। एयर इंडिया की दो फ्लाइट यात्रियों के समान लिए बिना ही लैंड कर गई। लगेज को लेकर काफी देर तक पटना एयरपोर्ट पर हंगामा होता रहा।
यात्रियों को विमान से पटना भेज दिया गया, लेकिन उनका लगेज विमान में रखा ही नहीं गया। यात्रियों को एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि विमान में वजन ज्यादा होने के कारण यात्रियों के लगेज को विमान में नहीं रखा गया। यह सुनने के बाद यात्री बेहद नाराज हो गए और उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि किसी तरह से यात्रियों को मनाया गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट IX2936 यात्रियों को लेकर चेन्नई से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुंची। विमान की पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद अनाउंसमेंट किया गया कि यात्रियों का लगेज 4 नंबर बेल्ट पर आएगा। इसके बाद विमान यात्री 4 नंबर बेल्ट पर पहुंचे लेकिन लगेज वहां पर नहीं था। एयर इंडिया (Air India) ने यात्रियों को बताया कि वजन ज्यादा होने की विमान में लगेज को रखा ही नहीं गया। इससे विमान यात्री नाराज हो गए और विमान में सवार 180 यात्रियों ने हंगामा कर दिया। एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और सीआईएसएफ के जवानों ने यात्रियों को किसी तरह से शांत कराया।
यात्रियों को होना पड़ा परेशान- लगेज नहीं होने से कई यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें कई ऐसे पैसेंजर थे, जिन्हें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी। हालांकि लगेज नहीं होने से उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।







