जांजगीर चांपा। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जगदीश यादव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। घटना के बाद जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर आगे की कार्यवाही कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम भादा का रहने वाला जगदीश यादव जोकि मिल्क सेलर है। वह अपनी बाइक से दूध बेचने के लिए चांपा गया हुआ था जिसके बाद अपने घर वापस लौट रहा था। वह पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार हसदेव पब्लिक स्कूल बस ने ठोकर मार दी। हादसे में जगदीश यादव सड़क पर ही गिर पड़ा और सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने हसदेव पब्लिक स्कूल की बस को जप्त कर थाना में रखा है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।







