Home » ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एएसआई की मौत, 4 पुलिस कर्मी घायल
देश

ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एएसआई की मौत, 4 पुलिस कर्मी घायल

पटियाला। पटियाला के राजपुरा से रेड कर वापस श्री मुक्तसर साहिब लौट रहे सीआईए स्टाफ टीम का रामपुरा बठिंडा के पास भयानक सड़क़ हादसा हो गया। हादसे में एएसआई जलंधर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इंस्पेक्टर राजवीर सिंह सहित चार पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह की हालत भी अति गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सीआईए टीम सरकारी स्कार्पियो गाड़ी पर सुबह तड़क़े पटियाला से मुक्तसर की तरफ आ रहे थे।

Search

Archives