Home » बाइक सवार युवक-युवती ने पार सभी मर्यादाएं…. वाहन मालिक पर 53,500 रुपये का ई-चालान
उत्तर प्रदेश

बाइक सवार युवक-युवती ने पार सभी मर्यादाएं…. वाहन मालिक पर 53,500 रुपये का ई-चालान

हेलमेट न पहनना, खतरनाक ड्राइविंग और ट्रैफिक उल्लंघन

नोएडा। नोएडा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपल बाइक में रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है। सबसे अहम बात तो ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक वाहन मालिक पर 53,500 रुपए का चालान काटा है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक बाइक चला रहा है और बाइक की टंकी पर एक युवती को बैठाया हुआ है। इस दौरान आप देख सकते हैं कि बाइक चला रहे युवक को दोनों हाथों और पैरों से पकड़कर चलती बाइक पर रोमांस कर रही है। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। यह वीडियो यमुना एक्सप्रेसवे पर रिकॉर्ड किया गया है।

वीडियो वायरल होते ही नोएडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक की पहचान की और वाहन मालिक के खिलाफ ई-चालान जारी कर दिया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹53,500 का चालान काटा गया है, जिसमें हेलमेट न पहनना, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग जैसी धाराएं शामिल हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इस पर मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक यूजर ने लिखा, “₹53,500 में तो थाईलैंड घूम आते!” कई लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जबकि कुछ ने ऐसे कृत्यों को सार्वजनिक जगहों पर अनुशासनहीनता बताया।

Search

Archives