Home » लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा : यात्रियों से भरे विमान के पहिए से निकली चिंगारी, मची अफरा तफरी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा : यात्रियों से भरे विमान के पहिए से निकली चिंगारी, मची अफरा तफरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से अचानक चिंगारियां निकलने लगी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

विमान के पहिए से निकली चिंगारी

पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी और आनन फानन में फायर टीम मौके पर पहुंची। फिर फोम और पानी का छिड़काव करके आग को बुझाया। 20 मिनट की मेहनत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि विमान एसवी- 3112 रात 10ः45 बजे जेद्दा से रवाना हुआ था। बह 6ः30 बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा। रनवे पर लैंडिंग के बाद जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तभी यह घटना हुई। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 250 यात्री सवार थे।

Search

Archives