Home » सुपेला स्थित चप्पल दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़

सुपेला स्थित चप्पल दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

दुर्ग। सुपेला स्थित एक चप्पल दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 10ः30 बजे भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुकान के अंदर फंसे एक महिला और उसके बेटे को पुलिस जवानों ने बहादुरी से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान के मालिक खेमराज चौहान ने बताया कि आग वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी। हादसे में लगभग 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान ही उनकी रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा थी, जो पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों को झकझोर कर रख दिया है। फायर ब्रिगेड जवान प्रवीण ने बताया कि आग पर जल्द काबू पाने के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई की गई। चूंकि यह इलाका घनी आबादी वाला है, आग फैलने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरती गई। समय रहते आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

Search

Archives