Home » टॉप 21 इंस्पायरिंग योगिस में धीरज शर्मा को मिला स्थान, ‘आदियोगी योग भूषण सम्मान’ से होंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़

टॉप 21 इंस्पायरिंग योगिस में धीरज शर्मा को मिला स्थान, ‘आदियोगी योग भूषण सम्मान’ से होंगे सम्मानित

बालोद। शहर के युवा योग शिक्षक धीरज शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। धीरज शर्मा ने देश के टॉप 21 इंस्पायरिंग योगिस बुक 2025 में स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा उन्हें “आदियोगी योग भूषण सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। बालोद सहित पूरे प्रदेश में ये एक पहले ऐसे योगा शिक्षक हैं जों छोटे से बालोद शहर में रहते हुए ऑनलाइन माध्यम से लोगों तक योग को पहुंचा रहे हैं।

वैसे तो धीरज शर्मा 15 वर्षों से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े रहे। जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण काल के समय से उन्होंने खुद अपनी योगा कक्षाएं संचालित करना शुरू किया। जहां स्पष्ट रूप से उन्हें सफलता मिली और कोविड केयर सेंटर में भी उन्होंने योग प्रशिक्षण दिया। जहां रिकवरी रेट अन्य सेंटर की अपेक्षा ज्यादा रहा, बाकी जगह 14 दिनों में रिकवरी होता था लेकिन योगा की वजह से यहां 7 दिन रिकवरी रेट दर्ज की गई।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज नाम- योग के क्षेत्र में भुजंग आसन 1 घंटे में सबसे ज्यादा बार करने को लेकर योग शिक्षक धीरज शर्मा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। दरअसल 1 घंटे में भुजंग आसन को उन्होंने रिकॉर्ड करते हुए 1641 बार किया है और अब तक इनका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। वहीं, इनके द्वारा जेल से लेकर आर्म्ड फोर्स और स्कूलों तक योग शिक्षा फैलाया गया है। रोजाना ये 100 से अधिक लोगों को आधुनिक योग शिक्षा दे रहे हैं। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग जुड़ते हैं हर क्षेत्र में योग के लिए काम किया गया है।

‘आज के परिवेश में जरूरी है योग’- योग शिक्षक धीरज शर्मा ने बताया कि आज हर वर्ग के लोग योग सीखने आते हैं और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। योग जो है वह शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस क्षेत्र में काम किया है और मैं गौरवान्वित हूं कि पूरे देश में मुझे इंस्पायरिंग योग शिक्षक का पुरस्कार भी मिलने जा रहा है और मैं इसी क्षेत्र में और भी बेहतर करना चाहता हूं।’

Search

Archives