Home » भूविस्थापितों ने किया कुसमुण्डा कार्यालय का घेराव : विभिन्न मांगों को लेकर बोला हल्ला, दी चेतावनी
कोरबा

भूविस्थापितों ने किया कुसमुण्डा कार्यालय का घेराव : विभिन्न मांगों को लेकर बोला हल्ला, दी चेतावनी

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के भू-विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर कुसमुंडा कार्यालय का घेराव किया। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में भू-विस्थापितों ने रोजगार, बसावट, जमीन वापसी और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।

भू-विस्थापितों की मानें तो लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण और आउटसोर्सिंग कार्यों में प्रभावित भू-विस्थापितों को रोजगार प्रदान करना भू-विस्थापित सभी परिवारों को बसाहट देना और बसाहट ग्राम में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना। जमीन वापसी की मांग और नए पुराने नाम पर मुआवजा कटौती बंद करना। भू-विस्थापितों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होने और संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है । उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अपनी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

भू-विस्थापितों का यह कोई पहला प्रदर्शन या पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन और आंदोलन किया जा चुका है । यही नहीं बल्की खदान को भी कई बार बंद करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी इनकी मांगे पूरी नहीं हो सकी है। वहीं एसईसीएल का कहना है कि इस क्षेत्र में कई भू स्थापितों को नियमों के तहत नौकरी और मुआवजा दी जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी अपनी मांगों को लेकर  आए दिन प्रदर्शन करते रहते हैं।

Search

Archives